संवाददाता:- संजय गुप्ता
मुंबई:- कांदिवली पश्चिम चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में फादर सुसाई इंग्लिश स्कूल के पास दोपहर 3 बजे के लगभग अचानक अज्ञात तीन लोगो ने बाइक से आकर फ्रेडी नाम के व्यक्ति पर ताबकतोड़ फायरिंग कर दी।फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घायल फ्रेडी खुद चलकर नजदीकी ऑस्कर हॉस्पिटल में भर्ती हुवा।

जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर ने फ्रेडी के शरीर से दो बुलेट बाहर निकले हैं। घटनास्थल पर चारकोप पुलिस और जोन 11 के डीसीपी संदीप जाधव घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। यह गोलीबारी करने वाले लोग कौन थे। गोलीबारी क्यो हुई। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

