Mumbai:- कस्तूरबा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्यायिक संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नए कानूनों के लिए जनता के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई पुलिस के लिए 100 दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजना किया गया है।

पुलिस उपायुक्त परिमंडल-12 अंतर्गत बोरीवली पुर्व कस्तूरबा पुलिस स्टेशन के बिट चौकी नंबर 3 पुलिस हॉल सरकारी अधिवक्ता वांद्रे सायबर कोर्ट श्री प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवा उपस्थिति थे। साथ ही इस कार्यक्रम में जनता और पुलिस में सवाल जवाब भी किया गया। सरकारी अधिवक्ता वांद्रे सायबर कोर्ट श्री प्रसाद जोशी ने नागरिकों के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में सरकारी अधिवक्ता वांद्रे सायबर कोर्ट श्री प्रसाद जोशी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे, पुलिस निरीक्षक महेंद्र जाधव, पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र चव्हाण और पुलिस निरीक्षक सुभाष जाधव मौजूद थे।