दहिसर पुलिस स्टेशन में नए कानूनों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

दहिसर पुलिस स्टेशन में नए कानूनों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

Spread the love

दहिसर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्यायिक संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नए कानूनों के लिए जनता के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त परिमंडल-12 अंतर्गत दहिसर पुलिस स्टेशन में दिंडोशी कोर्ट की पब्लिक प्रोसिक्यूटर उषा जाधव के मार्गदर्शन में व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने का पब्लिक ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान किया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवा उपस्थिति थे। साथ ही इस कार्यक्रम में जनता और पुलिस में सवाल जवाब भी किया गया।


पब्लिक प्रोसिक्यूटर उषा जाधव ने नागरिकों के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों पर अत्याचार, बिल्डरों द्वारा धोखाधड़ी, बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक यातना देना, वरिष्ठ नागरिकों पर पारिवारिक अन्याय को रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाकर उनकी अदालती जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *