महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई पुलिस को जनता की समस्या को सुनने के लिए तक्रार निवारण दिन शनिवार के दिन लगाया गया। जिसको लेकर हर शनिवार को सुबह में मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनो में तक्रार निवारण दिन आयोजित किया गया।

इस तक्रार निवारण दिन का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग अभिषेक त्रिमुखे दहिसर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां पर दहिसर पुलिस स्टेशन में आये शिकायतकर्ताओं द्वारा लिखित दी गई शिकायत को दूर की गई।

अपर पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग अभिषेक त्रिमुखे ने खुद शिकायकर्ताओ से बात कर तक्रार का निवारण किया। इस तक्रार निवारण दिन का जनता से काफी अच्छा प्रसाद मिल रहा है और जनता की जो भी समस्याएं होती हैं पुलिस द्वारा दूर किया जा रहा है। यह तक्रार निवारण दिन आगे भी इसी तरह से हर शनिवार को आयोजित किया जाता रहेगा।
