मुंबई में कैबिनेट मंत्री द्वारा सर्वोत्तम सम्मान।। समाजसेवा 2025 से सम्मानित हुए केंद्रीय मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति सदस्य एडवोकेट विनय कुमार दुबे।।

मुंबई में कैबिनेट मंत्री द्वारा सर्वोत्तम सम्मान।। समाजसेवा 2025 से सम्मानित हुए केंद्रीय मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति सदस्य एडवोकेट विनय कुमार दुबे।।

Spread the love

संजय गुप्ता/ संवादाता / मुंबई –
भारत का पहला गऊ वंश पर आधारित राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती की ११वीं वर्षगाँठ तथा ”सर्वोत्तम सम्मान समारोह ” का आयोजन ६ अगस्त २०२५ को जुहू इस्कॉन सभागार मुंबई में शाम से आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष-श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट) तथा उपाध्यक्ष, भाजपा मुंबई की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार राजेश विक्रांत के संयोजन में हुआ । कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार, महाराष्ट्र के राज्यमंत्री शेखर मुंदड़ा, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री श्यामबिहारी गुप्ता व केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति सदस्य एडवोकेट विनय कुमार दुबे सहित तमाम राजनीतिक और औद्योगिक जगत से आई हस्तियों सम्मिलित हुई i गऊ भारत भारती अपने प्रत्येक वार्षिक वर्षगाँठ के अवसर पर ” गऊ भारत भारती ” सर्वोत्तम सम्मान उन भारत की महान विभूतियों को प्रदान किया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो से देश और समाज को नई दिशा दिखलाई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, गौ सेवा , पत्रकारिता, साहित्य समाजसेवा, शिक्षा, कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को इस वर्ष भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एडवोकेट विनय कुमार दुबे को महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार के हस्तोद्वारा “सर्वोत्तम सम्मान – समाजसेवा – 2025” दिया गया i यह अवार्ड श्री दुबे के समाज में सफल कार्यों और वकील महकमे में देश भर में उनकी निरंतर प्रभावशाली कार्यशैली को देखते हुए दिया गया। बता दें कि एडवोकेट दुबे वीकेडीएल कारपोरेशन व वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल कंपनी के मालिक है जिसके माध्यम से देश के कई जानेमाने वित्तीय कंपनियों के मामले उन्होंने सुलझाये है और बैंकों से विवाद को खत्म करने में त्वरित मदद की हैi बता दे एडवोकेट दुबे देशभर में कई ला फर्म के मालिक होने के अतिरिक्त कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है और ट्रस्ट चलाते है जिससे वो गरीब और ज़रूरतमंदों की मदत करते हैं, अनेको की अस्पताल व शिक्षा की फीस भी भरते हैं। उनकी ज्ञानोदय सेवा समिति व कुमारी ममतादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट इन दिनों देशभर में कार्यरत और प्रभावशाली है। उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में कई बड़े आयोजन किए है और लगातार समाज में किसानों और ज़रूरत मंदों की मदत के लिये अग्रसित रहते हैi समाज के प्रतिष्ठित लोगो व सामाजिक संस्था, राजनीतिक दल व शुभचिंतको ने उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना कीi एडवोकेट दुबे को मंत्री आशीष शेलार, राज्यमंत्री शेखर मुंदड़ा व उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री श्यामबिहारी गुप्ता ने बधाइयाँ दी i
कार्यक्रम में श्रीनारायण तिवारी (संपादक दैनिक यशोभूमि), राघवेंद्र नाथ द्विवेदी (कार्यकारी संपादक, हमारा महानगर ), राजेश त्रिपाठी (टीवी पत्रकार एबीपी न्यूज़ ) को दिया गया । वहीं साहित्य के क्षेत्र में डॉ रोशनी किरण, सुश्री हेमा चंदानी, पंकज तिवारी, डॉ जितेंद्र पांडेय, कवयित्री सुश्री हेमलता त्रिपाठी, लखनऊ ब्यूरो चीफ, गऊ भारत भारती को भी मिला सम्मान और उन्होंने भी बधाइया दी i
भारत में गौवंश और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था पर केंद्रित पहला राष्ट्रीय समाचारपत्र “गऊ माता राज्य माता स्वर्णिम भारत – संपन्न किसान – उन्नत महाराष्ट्र” अपने प्रकाशन के 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह समाचारपत्र गौवंश संरक्षण, गौ-आधारित कृषि और इसके आर्थिक व सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।यह समाचारपत्र न केवल गौवंश के आर्थिक योगदान पर प्रकाश डालता है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी रेखांकित करता है, जैसे कि गाय को “विश्व की माता” के रूप में मान्यता देना। यह देशव्यापी चर्चा का हिस्सा बनकर गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और सतत विकास को प्रोत्साहित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *