मुंबई:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत को ड्रग्स मुक्त भारत बनाने की बात कही गई। जिसके लिए बोरीवली पुलिस ने पुलिस स्टेशन की हद में ड्रग्स को लेकर विशेष मुहिम चलाई। इस विशेष मुहिम में बोरीवली पुलिस को जानकारी मिली कि एक आरोपी सुधीर फड़के के ब्रिज के नीचे ड्रग्स बेचने आने वाला है। बोरीवली पुलिस ने जाल बिछाकर एक आरोपी परवेज आलम कासिम अंसारी (48) को 87 ग्राम हीरोइन (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया।

बोरीवली पुलिस ने अधिक में आरोपी के एक और साथीदार इरफान जरीन खान (35) को नालासोपारा से 1 ग्राम हीरोइन (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया। बोरीवली पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से जांच की तो उनके दो और साथीदारो की जानकारी मिली। बोरीवली पुलिस ने मीरारोड में जाल बिछाकर 2 आरोपी को मिरारोड से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के नाम शोएब मेहबाब अंसारी (24) और अभिषेक रामजीलाल कुमार (25) वर्ष हैं। दोनों आरोपियों के मूल गांव सहारनपुर उत्तर प्रदेश हैं।

दोनों आरोपियों के पास से 384 ग्राम हीरोइन (ड्रग्स) बरामद किया गया। जिसकी कीमत 38 लाख रुपये है। दोनों आरोपी इतने शातिर हैं कि दोनों उत्तर प्रदेश से जूते के सोल में हीरोइन (ड्रग्स) छिपाकर लाते थे और मुंबई में सप्लाई किया करते थे। चारो आरोपियों के पास से 472 ग्राम हीरोइन (ड्रग्स) बरामद किया गया। जिसकी 47 लाख 20 हजार रुपये है।

बोरीवली पुलिस की सतर्कता की वजह से इन आरोपियों का भंडाफोड़ हो पाया। बोरीवली पुलिस आरोपियों से यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों के गैंग में और कितने लोग शामिल हैं और मुंबई में कहां-कहां ड्रग सप्लाई कर रहे हैं।