दहिसर पुलिस ने फरियादियो को 54 लाख के सोने चांदी के गहने, नगद, मोबाइल और लेपटॉप को लौटाया।

दहिसर पुलिस ने फरियादियो को 54 लाख के सोने चांदी के गहने, नगद, मोबाइल और लेपटॉप को लौटाया।

Spread the love

संजय गुप्ता /मुंबई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सभी पुलिस स्टेशनों में 100 दिन के विशेष कार्यक्रम को आयोजित करने आव्हान किया। जिसमें पुराने केसों में जमा मुद्देमाल फरियादियो को वापस किया जाना था। दहिसर पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 54 लाख 20 हजार 460 रुपये के गहने, मोबाइल, लैपटॉप, नगद को स्मिता पाटिल पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरियादियो को वापस लौटाया है।

स्मिता पाटिल पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 ने बताया कि दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज आपराधिक और सायबर मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डिटेक्शन टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जांच पड़ताल के दौरान 296.88 ग्राम सोना, 51.05 ग्राम चांदी, नगद, 61 मोबाइल फोन, 08 लैपटॉप सहित कुल 54 लाख, 20 हजार, 460 रूपये का माल समान जप्त किया था।

दहिसर पुलिस द्वारा फरियादियो को बुलाकर सभी मालमत्ता को वापस लौटने का कार्य दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होंनमाने ने डीसीपी स्मिता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में लौटाया गया। उम्मीद खो चुके फरियादियो को चोरी गया समान एवं मोबाइल वापस मिलने पर काफी खुशनजर आए साथ ही पुलिस का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *