फरहत देशमुख के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक विकास मंडल द्वारा M ईस्ट BMC कार्यालय पर धड़क मोर्चा।

फरहत देशमुख के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक विकास मंडल द्वारा M ईस्ट BMC कार्यालय पर धड़क मोर्चा।

Spread the love

मुंबई में ट्राम्बे के चिता कैम्प में संघर्ष अस्पताल में सुविधाओं के लिये जनता की मांग को लेकर फरहत देशमुख महिला महाराष्ट्र अध्यक्ष अल्पसंख्यक विकास मंडल द्वारा M ईस्ट बीएमसी कार्यालय पर धड़क मोर्चा लिया गया। इस धड़क मोर्चे में भारी संख्या में ट्राम्बे चिता कैम्प के पुरुष और महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस धड़क मोर्चे में फरहत देशमुख का कहना है कि “बीमारी किसी का इंतजार नही करती, हमे अच्छे हॉस्पिटल चाहिए।

जहा इलाज ना मिले, वहा मरीजो की जान खतरे में हैं। हर महिला का अधिकार है, सुरक्षित डिलीवरी का। संघर्ष अस्पताल में सुविधाओं के अभाव को वजह से मरीजो को दूसरी जगह जाना पड़ता है। हर मरीज का अधिकार है। अच्छे इलाज का। जिसको लेकर यह धड़क मोर्चा लिया गया। अगर मांग पूरी नही की गई तो आगे इससे भी अधिक संख्या में बीएमसी कार्यालय पर मोर्चा लिया जाएगा।

इस धड़क मोर्चे में फरहत देशमुख महिला अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य, अल्पसंख्यक विकास मंडल, अनस शाहबाद समाजसेवक, जरीना बानो, सय्यद साहिर चौगुले, सय्यद नूर मोहम्मद, फरीदा दावरे, रजिया शेख के साथ संघटन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *