मुंबई के बोरीवली पूर्व कस्तूरबा पुलिस स्टेशन की हद में 15 नवंबर की रात को दो शातिर चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर शॉप के अंदर रखे 3 तांबे के तार के बंडल को चोरी कर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी कस्तूरबा पुलिस को मिलने के बाद कस्तूरबा पुलिस मामला दर्ज कर तांत्रिक विश्लेषण और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के जांच शुरू की। जांच में दोनों आरोपियों के मीरा भाईदर में होने की जानकारी मिली।

कस्तूरबा पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को मीरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम सनोज हरिजन (27) और सोनू दुबे है। दोनों आरोपी मीरारोड के रहने वाले हैं। दोनो आरोपी इतने शातिर हैं, की चोरी करने से पहले इलाके की रेकी करते। उसके बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।

गिरफ्तार आरोपी सनोज हरिजन के ऊपर नवघर में तीन और मीरा रोड में एक चोरी का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 तांबे के तार बंडल और चोरी में इस्तेमाल रिक्शे को बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच कस्तूरबा पुलिस कर रही है।

