रात में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 4 आरोपी को कुरार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रात में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 4 आरोपी को कुरार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

संवाददाता- संजय गुप्ता

मुंबई (मालाड):- मालाड पूर्व कुरार पुलिस स्टेशन की हद में रात में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इस चोर गैंग में 3 पुरुष और एक महिला आरोपी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल रफीक हमीद अंसारी उर्फ अप्पू खोटा (29), सूरज संजय यादव (29), आकाश चंद्रकांत पवार (25) और दीपाली डंपर भुल (25) है। ये सभी आरोपी मालाड के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास 100 ग्राम सोना, 240 ग्राम चांदी और 80 हजार नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में 40 से भी ज्यादा चोरी और घरफोडी के मामले दर्ज है।

मालाड पूर्व के पिपरीपाड़ा में रात में लगातार चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुवे कुरार पुलिस ने कई टीम बनाकर मामले की जांच सुरु की। तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से इस चोर गैंग के बारे में जानकारी मिली। यह चोर गैंग दिन में घरों की रेकी करते और जिन घरों में ताले लगे होते उनको टारगेट कर रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े के आदेश पर डिटेक्शन अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक अविनाश नलावड़े और उनकी टीम ने कुरार पुलिस स्टेशन की हद पिपरीपाड़ा में जाल बिछाकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की सौ प्रतिशत माल को बरामद कर लिया गया। आगे की जांच कुरार पुलिस कर रही हैं।

यह डिटेक्शन की कार्यवाही देवेन भारती, पोलीस आयुक्त, सत्य नारायण चौधरी, सह पोलीस आयुक्त, शशि कुमार मीना, अप्पर पोलीस आयुक्त, उत्तर प्रादेशिक विभाग, श्री महेश चिमटे, पोलीस उप आयुक्त, परिमंडळ 12, कैलास बर्वे, स.पो.आ. समतानगर विभाग, के मार्गदर्शन में कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक संजीव तावडे, पो.नि नंदकिशोर क्षीरसागर, गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी, स.पो.नि संजय घोळवे, पो.उप.नि अविनाश नलावडे और टीम किरण हवाळे, तानाजी मोरे, समरेश भोगले, सागर पवार अक्षय तांबे, रमेश खांडवी, शंकर सोनावणे, बबन राठोड, संतोष फडतरे, गणेश सातपुते, श्रीकांत गोरे, द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *