संवाददाता:- संजय गुप्ता
मुंबई:- मालाड पश्चिम मालवणी पुलिस स्टेशन की हद में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रांसजेंडर ग्रुप पर 19 वर्षीय बीकॉम छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव, जबरन लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित ने मां के साथ कुरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया और “जीरो एफ आई आर” के तहत मामला मलवणी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।

मलवणी पुलिस ने नेहा खान, सोहेल खान, भास्कर शेट्टी, कावेरी निकम, माहि, नवाज, कृष्ण यादव सहित कई लोगों पर साजिश, अपहरण, यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली और जबरन मेडिकल म्यूटिलेशन के आरोप में मामला दर्ज किया। मालवणी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

