मुंबई ने देखा “SIP एकेडमी इंडिया”द्वारा आयोजित “SIP प्रॉडिजी 2025” का शानदार आयोजन।

मुंबई ने देखा “SIP एकेडमी इंडिया”द्वारा आयोजित “SIP प्रॉडिजी 2025” का शानदार आयोजन।

Spread the love

संवाददाता:- जनक दवे

मुंबई:- “SIP एकेडमी इंडिया” ने गर्व के साथ “SIP रीजनल प्रॉडिजी 2025” का भव्य आयोजन मुंबई के प्रतिष्ठित नेस्को ग्रांडे हॉल में किया। यह ऐतिहासिक आयोजन “SIP अबैकस” की कौशल- आधारित शिक्षा और प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

करीब 1,000 से अधिक बाल प्रतिभाओं ने आकर अबैकस और मेंटल मैथ्स में अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने केवल 11 मिनट में 300 जटिल प्रश्नों को हल करने की उल्लेखनीय चुनौती स्वीकार की। जिसने उनकी गति, शुद्धता और एकाग्रता की कड़ी परीक्षा ली।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ था। जहा अभिभावक, शिक्षक और साथियों ने बच्चों के जज़्बे और अनुशासन की सराहना की।

Home – SIP Academy India https://share.google/8xAW8GtlGRQh7CHZd

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि और शिक्षा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिन्होंने बच्चों की एकाग्रता और सीखने के जुनून की भरपूर प्रशंसा की।

“SIP एकेडमी इंडिया” एवं इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश विक्टर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा की- “”हर बच्चा जो भाग लेता है वह विजेता है। ट्रॉफियाँ भले ही क्षणिक हों लेकिन निरंतर अभ्यास से जो विकास होता है, वह जीवनभर साथ रहता है।””

2003 में बनी “SIP एकेडमी इंडिया” का मुख्यालय चेन्नई में हैं। जो बच्चों के कौशल विकास के लिए कार्य कर रही हैं। 23 राज्यों, 1,050 से अधिक केंद्रों और 10 लाख से अधिक बच्चों के प्रशिक्षण के साथ “SIP एकेडमी” अपने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभा और क्षमता को उजागर कर रही है।

“SIP एकेडमी” ISO 9001:2015 से प्रामाणिक हैं। “SIP एकेडमी” का प्रमुख कार्यक्रम “SIP अबैकस” बच्चों में एकाग्रता, आत्म‌विश्वास और फोकस जैसी जीवन- आवश्यक क्षमताओं का विकास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *