नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने एक शातिर डकैत को गिरफ्तार किया है। जो बैक में पैसे निकालने जाने वालों पर नजर रखकर लाखो रुपये लेकर आने वालों के वालो के पीछे बाइक से जाकर हाथ बैग छीनकर भाग जाया करता था। तळोजा पुलिस स्टेशन की हद में बैंक से पैसे लेकर निकलने वालो के डकैती में मामले हुवे थे जिसकी तलाश तळोजा पुलिस कर रही थी। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुवे नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले की जांच सुरु की।
15 फरवरी 2024 को एक बैंक सामने से 2 लाख रुपये के डकैती की घटना हुई थी। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच युनिट 3 ने तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी के दौड़ पुणे में होने की जानकारी मिली। क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने दौड़ पुणे में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम प्रवीण राजू गोगुला (23) है। जो मूल रूप से नेल्लोर आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 3 आरोपी से यह जांच कर रही है, कि इस आरोपी ने नवी मुंबई में और कहां-कहां इस तरह से डकैती की वारदात को अंजाम दिया है और इसकी गैंग में और कितने लोग शामिल है।