मुंबई:-भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महिला मोर्चा, मुंबई रीजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अंकिता निमिष सावे (चौधरी) को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति BJP मुंबई रीजन के अध्यक्ष अमित साटम और महिला मोर्चा मुंबई रीजन की अध्यक्ष योजना ठोकले के नेतृत्व में घोषित की गई।
अंकिता सावे का पार्टी से जुड़ाव बचपन से रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक और संगठनात्मक सफर की शुरुआत युवा मोर्चा से की थी। इसके बाद उन्होंने बूथ स्तर से लेकर वार्ड, मंडल और जिला स्तर तक लगातार सक्रिय रहकर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
पार्टी में उनकी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए अब उन्हें रीजनल स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनरल सेक्रेटरी का पद BJP के संगठनात्मक ढांचे में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
अंकिता सावे सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रही हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर अंकिता सावे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

