12 लाख के गहनों के साथ एक केयरटेकर महिला को समतानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

12 लाख के गहनों के साथ एक केयरटेकर महिला को समतानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

संवाददाता:- जनक दवे

मुंबई के कांदिवली पूर्व समतानगर पुलिस ने 26 वर्षीय महिला को चोरी के आरोप में बोरीवली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 12 लाख़ 50 हजार के गहनों को बरामद किया है। एपीआई अमोल भगत ने बताया कि, बीते दिनों कांदिवली अशोक नगर में स्थित भूमी आर्केट बिल्डिंग में एक 71 वर्षीय महिला के देखभाल करने के लिए 26 वर्षीय केयरटेकर महिला को रखा गया था। आरोपी महिला ने मौक़ा देखर घर में रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया और गांव में शादी का बहाना बताकर छुट्टी लेकर गायब हो गई। कुछ दिनो बाद फरियादी के परिवार के लोगो ने अलमारी खोली तो गहने गायब थे।

फरियादी की शिकायत पर समता नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज़ कर जॉच सुरु की और पुलिस की जांच में पता चला की चोर कोई और नही घर में बुजुर्ग महिला के देखरेख के लिए रखी गईं 26 वर्षीय केयरटेकर महिला ने ही गहनों की चोरी कि है। पुलिस ने आरोपी महिला को बोरीवली से गिरफ्तार किया और 12 लाख़ 50 हजार के गहने बरामद किए गए हैं। इस मामले को सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण राणे, एपीआई अमोल भगत, आस्कर, कोलाशो, जितेंद्र निजाई, अभिषेक पाटने रोहन गायकवाड, सुमित अहीवरे की टीम ने चोरी की घटना को सुलझाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *