लोकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

लोकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ और लूट करने वाले गिरफ्तार। एक 22 वर्षीय महिला 23 तारीख की रात 11 बजाकर 4 मिनट पर बोरीवली रेलवे स्टेशन पर लोकल में कांदीवली जाने के लिए चढ़ी।


जिस डिब्बे में चढ़ी उस डिब्बे में पकड़े गए दोनो आरोपियों में से एक महिला को चाकू दिखाकर उसका मोबाइलऔर चेन लूट लिया। महिला की आवाज सुनकर ट्रेन में सोया हुआ दूसरा आरोपी उठ गया और महिला को बचाने के बहाने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।


तब तक कांदीवली स्टेशन आ गया और एक आरोपी भाग गया और दूसरे आरोपी को कांदीवली स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पकड़ा लिया।


पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामला सामने आने के बाद IPC की धारा 392, 354 ब 34 के तहत शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों का नाम ओमप्रकाश लच्छाराम दीक्षित और रहीम करफिक शेख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *