वसई न्यायालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती का सफल आयोजन।

वसई न्यायालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती का सफल आयोजन।

Spread the love

वसई न्यायालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में वसई न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित थे। साथ ही वसई तालुका की सभी अधिवक्ता संघटनाओं के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वसई तालुका बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष एड. साधना धुरी, सहसचिव एड. मनोज तिवारी (बंटी), वसई वकील संघ के अध्यक्ष एड. श्री जॉर्ज फोर्गोस, वकील संघ की अध्यक्षा एड. दर्शना त्रिपाठी, एड. अंजली पाटिल, एड. विल्यम फर्नांडिस, एड. मोझेस रोड्रिग्स, एड. सोमकुवर, एड. कांबळे, एड. अरुण तिवारी, एड. अजय मिश्रा, एड. जोस्ना वर्तक, एड. युवराज शुक्ला और अन्य अधिवक्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन एड. आनंद घरत ने किया। इसके पश्चात एड. सदाशिव हटकर, एड. राजेश गायकवाड, एड. प्रल्हाद राणा और एड. चेतन भोईर ने प्रेरणादायी भाषण दिए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एड. पूनम जाधव पाटील ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *