पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जन्मजयंती पर आमदार मनीषा चौधरी की संकल्पना से भव्य गौरवगाथा कार्यक्रम का आयोजन।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जन्मजयंती पर आमदार मनीषा चौधरी की संकल्पना से भव्य गौरवगाथा कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

मुंबई:- बोरीवली पश्चिम में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आमदार मनीषा चौधरी की संकल्पना से एक भव्य “गौरवगाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन उनके आदर्शों तथा देशभर में किए गए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकार रविराज पराडकर ने अपने विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से अहिल्यादेवी होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अहिल्यादेवी ने अपने शासनकाल में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और विभिन्न जनहित परियोजनाओं का निर्माण करवाकर पूरे भारत में अपनी एक अमिट पहचान बनाई।

इतिहासकार रविराज पराडकर ने कहा कि अहिल्यादेवी होलकर केवल एक कुशल शासक ही नहीं थीं, बल्कि वे न्यायप्रिय, दूरदर्शी और प्रजावत्सल नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण थीं। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक जानकारियों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर सांसदरत्न गोपाल शेट्टी, आमदार मनीषा चौधरी, नगरसेवक गट नेता गणेश खनकर, नगरसेवक जितेंद्र पटेल, नगरसेविका तेजस्वी घोसालकर, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा तथा भाजपा महिला मोर्चा मुंबई प्रदेश की महामंत्री अंकिता चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का समापन अहिल्यादेवी होलकर के आदर्शों को अपनाने और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन इतिहास, संस्कृति और प्रेरणा का एक यादगार संगम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *