मुंबई के दहिसर पुलिस ने महज 2 घंटे में रिक्शे में छुटे 12 लाख के गहने को पुलिस ने फरियादी को किया वापस। फरियादी परिवार ने पुलिस का आभार प्रकट किया। दहिसर पुलिस के अनुसार महिला अपने घर से सोने से भरा बैग लेकर मुंबई से पुणे के लिये देव दर्शन के लिये ऑटो से निकली थी। महिला के पास 4 बैग था जिसमे एक सोने से भरा बैग भी था जो ऑटो की पिछली सीट पर रखा हुआ था। महिला जब बोरीवली बस डिपो पहुंची तो वह अपना सब बैग तो ले लिया, लेकिन सोने से भरा छोटा बैग ऑटो रिक्सा की पिछली सीट पर ही छूट गया.

जब महिला बस मे बैठकर पुणे के लिये रवाना हुई तब उसे सोने के बैग का ध्यान आया और वह घबरा गई। महिला ने दहिसर पुलिस को इस घटना सुचना दी। जिसके बाद दहिसर पुलिस ने तुरंत 2 टीम बनाकर जाँच मे जुटी। पुलिस ने महज 2 घंटे मे करीब 20 से ज्यादा CCTV फोटेज देखा और ऑटो रिक्शा की पहचान कर उसे जांच के लिए लाया गया। जहाँ रिक्शे में गहने से भरा बैग मिला।

दहिसर पुलिस ने फरियादी महिला को बुलाकर सोने से भरा बैग वापस किया। बैग मिलने के बाद महिला सिलिमकर और उनके पति ने दहिसर पुलिस का आभार व्यक्त किया।